फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   find child

गुम बच्चों की तलाश में गंभीरता से जुटे पुलिस कर्मी

Mon, 18 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए बच्चों की तलाश करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिये एसपी ने जनपद के सभी थानों से गुमशुदा बच्चों की सूची तैयार कराई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही गुमशुदा बच्चों की तलाश में गंभीरता से काम न करने वाले थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई। जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश को लेकर ऑपरेशन स्माइल द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। जिले के 6 थानों से गुमशुदा/अपहृत बच्चों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों व उन खोये हुये 9 लोंगो के माता पिता को बुलाया । इस दौरान उन्होंने विवेचकों से मामले में हुई छानबीन की प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद उनके माता पिता से उनके बच्चों के बारे में बातचीत कर जानकारी ली। जिससे उनके बच्चों को खोजने में मदद की जा सके व ऑपरेशन स्माइल को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन


इतने बच्चे हैं लापता
 जिले के 6 थानों क्षेत्र के अन्र्तगत ग्रामों से गुमशुदा हुये बच्चे जो पिछले वर्षों से अभी तक नही मिले है उनमें थाना तालबेहट,सदर कोतवाली ललितपुर,कोतवाली महरौनी, थाना जाखलौन, थाना मड़ावरा और थाना बार है। इन थानों से कुल नौ बच्चे गायब हैं, जिनमें तीन लड़के व छह लड़कियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed