फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

Wed, 09 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in suspicious circumstances
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम गुंदरापुर में मंगलवार की सुबह एक किसान का शव उसके खेत पर बनी झोपड़ी में बिस्तर पर पड़ा मिला। किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने राजस्व विभाग की टीम को शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम गुंदरापुरा निवासी केशर दास (55 वर्ष) पुत्र कुंजी अहिरवार अविवाहित था। वह अपने भाई हरदास के साथ रहता था। सोमवार की रात को रोजाना की तरह घर पर खाना खाने के बाद वह अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सोने के लिए चला गया। मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन झोपड़ी में उसे देखने पहुंचे। वहां पर केशर मृत अवस्था में पड़ा था। 
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक मनोज पांडेय और लेखपाल मनोहर ने मृतक के परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन वह राजी नहीं हुए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के नाम करीब दो एकड़ जमीन थी और वह कृषि कार्य करता था। वह अधिकतर समय खेत पर बनी झोपड़ी में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed