फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight accountants holding gamble

जुआ खेलते पकड़े आठ लेखपाल

Thu, 20 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 20 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

  मंगलवार की देर शाम तहसील परिसर में छापेमारी की, जहां खुलेआम फड़ जमाकर हार- जीत की बाजियां लगाई जा रही थीं। पुलिस ने घेराबंदी करके लेखपाल कुलदीप खरे, कंप्यूटर आपरेटर सुरेंद्र प्रजापति, चपरासी संतोष कुमार, लेखपाल सुरेश निरंजन, लेखपाल रामेश्वर, लेखपाल कमल तोगड़िया, लेखपाल अखिलेश अहिरवार, लेखपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव, चपरासी भवानी शंकर, चपरासी राम किंकर, ड्राइवर अशोक कुमार, चपरासी संजय और लेखपाल विनय कुमार निवासी गण महरौनी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 2,730 रुपए तथा फड़ से 7800 रुपए और ताश की गड्डी बरामद की गई। मौके से अवधेश कुमार एवं लेखपाल सत्य नारायण सेन भीड़भाड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

 एसडीएम महरौनी को घटना की जानकारी दी गई, इसके बाद सभी को पकड़ कर कोतवाली ले जाया गया, जहां 15 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed