{"_id":"9efd6916b764ee9f02e5656bbb792363","slug":"dulehe-ne-kiya-shadi-se-inkar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन पसंद बाइक न मिलने पर दूल्हे ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मन पसंद बाइक न मिलने पर दूल्हे ने किया शादी से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 29 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निकटवर्ती ग्राम में रहने वाली युवती का विवाह सीमावर्ती जनपद के युवक के साथ तय हुआ था। 30 मई को ंबारात आनी थी। विवाह के निमंत्रण पत्र छपकर सभी रिश्तेदारों के यहां वितरित किए जा चुके थे। हाथों में मेंहदी रचाकर दुल्हन अपने भावी जीवन के सपने संजोए हुए थी। घर में रिश्तेदार आ चुके थे तथा मंगलगीत गाए जा रहे थे। बुधवार को अचानक दूल्हे ने फोन करके शादी करने से इंकार कर दिया, तभी से विवाह वाले घर में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं, दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे के परिजनों के कहने पर उसने दूल्हे के नाम से डिस्कवर मोटरसाइकिल खरीद ली है, लेकिन वे दूसरी मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते बहाना बनाकर शादी तोड़ने की बात कर रहे हैं। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, वहीं गांव के लोग वर एवं वधु पक्ष के बीच सामंजस्य बनाने के प्रयास में जुटे हैं।