फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   die one people

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Fri, 11 Aug 2017 01:11 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 11 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
die one people
road lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत खिरकापुरा निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खिरकापुरा निवासी रामबाबू कुशवाहा (25) पुत्र चंपालाल बुधवार की शाम को अपनी बाइक से साथी बल्लू पुत्र प्रकाश के साथ डोंगराकलां गांव से वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान शाम साढे़ सात बजे खड़ेरा के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रामबाबू की बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने दोनों को आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसकी एक पुत्री है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।  
विज्ञापन


मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक घायल  
ललितपुर। महरौनी थानांतर्गत छपरट गांव निवासी युवक मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया। छपरट गांव निवासी राकेश (24) पुत्र सीताराम बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। आननफानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed