फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Charges : the school choice misleading fill

आरोप: गुमराह कर भरवा लिए स्कूल के विकल्प

Tue, 22 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Tue, 22 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। गणित और विज्ञान अध्यापकों की भर्ती में विकल्प चुनने का मामला गहराता जा रहा है। मंगलवार को महिला अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र देकर विभागीय कर्मियों पर गुमराह करके स्कूलों के विकल्प भराए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 29 हजार गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती चल रही है। पिछले दिनों जिले में चयनित महिला एवं विकलांग अभ्यर्थियों से स्कूलों के विकल्प भरवाए गए थे। इसमें गड़बड़ी उभरकर सामने आई थी। एक घंटे की काउंसलिंग में पहली सूची जारी हुई, फिर बदली सूची पर पूरी काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान करीब सत्ताइस स्कूलों के विकल्प चर्चा का विषय बन गए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहले सूची में एक सौ पैंतीस स्कूल विकल्प के लिए प्रस्तुत किए गए, इसके बाद सूची में रद्दोबदल कर दिया गया, जिससे दूसरी सूची में स्कूलों की संख्या घटकर एक सौ आठ हो गई। इससे महिला अभ्यर्थियों के सामने विकल्प कम पड़ गए। मजबूरन, उन्हें ब्लाक मड़ावरा सहित दूरदराज के विद्यालय के विकल्प में चुनने पड़े। मंगलवार को महिला अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत की। उन्होंने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र पर अंकिता राय, संध्या आदि के हस्ताक्षर बने हैं।

विज्ञापन


 नहीं रहे गड़बड़ी की गुंजाइश

बीएसए शिवप्रसाद यादव नियुक्ति प्रक्रिया को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने से पहले सभी कमियों को खंगालना शुरू कर दिया है। जिससे नियुक्ति पत्र वितरित करने में देरी हो रही है। मंगलवार को भी अनेक अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मिलने की तलाश में कार्यालय में भटकते रहे। बीएसए शिवप्रसाद का कहना है कि बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता ने बढ़ाई परेशानी

पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है, जिस कारण नियुक्ति पत्र वितरित होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए से विज्ञान व गणित अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति की सूचना तलब की है। इसमें पूछा गया है कि जनपद में कितने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed