{"_id":"5702b7474f1c1bc25cc81287","slug":"car-bike-collision-father-and-son-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident, lalitpur news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। राजमार्ग पर बम्हारी कट के पास तेज गति कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विकास खंड बार के ग्राम डुलावन निवासी शिबु पुत्र हरदास कुशवाहा सुबह अपने पुत्र शिवराज के साथ बाइक से तहसील आ रहा था। बम्होरी कट के पास जैस ही उसने अपनी बाइक तालबेहट की ओर मोड़ी झांसी से ललितपुर की ओर तेज गति से जा रही कार क्रमांक एमपी- 04 सीबी- 8652 की उससे टक्कर हो गई। बाइक सवार पिता-पुत्र काफी दूर जाकर गिरे। कार चालक मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर तत्काल मौके पर पुलिस और एंबुलेंस गई।
एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ। दोनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। बाद में बांसी पुलिस ने कार को पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में तहरीर न दिए जाने पर मामला दर्ज नहीं हुआ था।