{"_id":"5abe96124f1c1bc0618b49f4","slug":"black-prmuk-ne-kiya-serendr","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर के आरोपी ब्लाक प्रमुख ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगेस्टर के आरोपी ब्लाक प्रमुख ने किया सरेंडर
amarujala
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली अंतर्गत तालाबपुरा मुहल्ले में दो महीने पहले सेन परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में प्रभावशाली परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ की गई गैंगेस्टर की कार्रवाई के बाद जखौरा ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय ने कैलाश को 28 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि दो महीने पहले तालाबपुरा मुहल्ले में रहने वाले सेन परिवार के साथ सपा से जखौरा ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव ने जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की तो आरोपियों ने फिर सेन परिवार के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के कार्रवाई करते हुए कैलाश यादव और उसके पुत्र भवानी यादव के साथ प्यारेलाल के पुत्रों इंदल यादव और राजू यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।
शुक्रवार को कैलाश यादव ने एडीजे फास्टट्रैक न्यायालय मनोज कुमार शुक्ला की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने कैलाश यादव को 28 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि तीन अन्य आरोपी 20 मार्च को आत्मसमर्पण कर चुके हैं।