{"_id":"5a4163c94f1c1bb34a8b86be","slug":"aducation-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालयों में भेजा जाए वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालयों में भेजा जाए वापस
Lalilpur
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस की अध्यक्षता में कंपनी बाग में आयोजित की गई।
बैठक में शिक्षा मित्रों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस ने कहा कि अल्प मानदेय में समायोजित शिक्षकों को 90 किमी दूर जाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराने का अनुरोध करेंगे। बृजेंद्र तिवारी ने कहा कि विगत 6 दिन के वेतन के लिए विगत 3 माह पहले शासनादेश लागू हो गया था, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अत: अति शीघ्र उच्च अधिकारियों से मिलकर वेतन निर्गत कराया जाय। शेर सिंह यादव ने कहा कि जो व्यक्ति दूर स्कूलों में पढ़ाने जा रहे हैं जब तक कोई शासन का आदेश नहीं आता तब तक उन्हें पास के किसी विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाय। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं के रूप में हरिदास अहिरवार, आदेश पुरोहित, राजीव त्रिपाठी, देवेंद्र पुरोहित, शेलेंद्र राजा बुंदेला, सीताराम कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में प्रमुख रूप से सूर्यप्रताप सिंह बुंदेला, धर्मेन्द्र सिंह परमार, संजीव मिश्रा, शेर सिंह यादव, ज्योति प्रकाश खरे, ब्रजेंद्र राजपूत, नरेंद्र रजक, मालती राजपूत, अजबकुंवर, हरिशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।