फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Across the twenty thousand uniformed miscreants

वर्दीधारी बदमाशों ने बीस हजार रुपये किए पार

Sat, 21 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
 Across the twenty thousand uniformed miscreants
thiefing, case, lalitpur news - फोटो : demo
बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक गल्ला प्यापारी के 20 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नझाई बाजार में रहने वाले गल्ला व्यापारी ज्ञानचंद जैन पुत्र मातीलाल ने बताया कि 19 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी मुनीम सुरेंद्र जैन के साथ मोटरसाइकिल से मंडी जा रहा था। तभी रास्ते में नहर के पास दो युवकों ने उनको रोक लिया और खुद को पुलिस वाला बताते हुए कहने लगे कि चुनाव के मद्देनजर सख्ती से चेकिंग चल रही है।
विज्ञापन


यह कहते हुए दोनों युवक उनकी तलाशी लेने लगा और साथ में लिए थैले को भी चैक करने लगा। इसके बाद व्यापारी व मुनीम दोनों चले गए, जब दुुकान पहुंचकर देखा तो थैले में रखे बीस हजार रुपये गायब थे। पीड़ित व्यापारी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed