{"_id":"016d298ae258001aa5f0701e5d80f36d","slug":"a-young-woman-was-not-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ नहीं हुआ था बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ नहीं हुआ था बलात्कार
ललितपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बार थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजाद बांध के चुआना नामक स्थान पर मिली युवती की सात दिन बाद भी निशाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, पैथालॉजी जांच में पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उताई गई युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजाद बांध के किनारे मिले युवती के शव को लेकर गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। वह कौन थी और कहां से आई थी, यह सात दिन तक बाद भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने शिनाख्त के लिए टीमों का गठन किया है, लेकिन अब तक इसके संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाए हैं। सिर कुचलकर बांध में फेंकने के बाद आरोपियों ने कपड़े सहित कोई सुराग नहीं छोड़ा है, जिससे पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हुई है। मृत युवती के पास ही खून से सना एक पत्थर, एक बोतल, एक चप्पल के अलावा तंबाकू के पैकेट बरामद हुए थे। पुलिस इसकी शिनाख्त में जुटी हुई है। इधर, युवती की मौत का कारण कहीं उसके साथ बलात्कार तो नहीं था, इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड की पैथालॉजी जांच कराई गई। जांच के बाद एक बात तो साफ हो गई कि इसकी मौत का कारण बलात्कार नहीं था, क्योंकि जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस मौत के दूसरे कारणों को ध्यान में रख कर जांच में जुट गई है। अफसरों का कहना है कि युवती की शिनाख्त के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।