फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दो दिन से लापता युवक का गोविंद सागर बांध में मिला शव

दो दिन से लापता युवक का गोविंद सागर बांध में मिला शव

Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता युवक का गोविंद सागर बांध में मिला शव
दो दिन से लापता युवक का शव बांध में मिला
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ऑफीसर्स हॉस्टल के सामने निवासी एक युवक का शव शनिवार को गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। युवक शुक्रवार की दोपहर से लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और खोजबीन की। शनिवार को उसका शव बांध में मिला।

कोतवाली अंतर्गत ऑफीसर्स हॉस्टल के सामने स्टेट बैंक के पास निवासी पंकज निगम (47) पुत्र महेंद्र निगम की स्टेट बैंक के पास और घंटाघर से महावीरपुरा रोड पर कुछ दुकानें हैं। जबकि, पत्नी मंजू निगम ब्लॉक जखौरा के ग्राम सतगता के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उनके दो बच्चे हैं। इसमें एक 15 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री है। पंकज रोज की तरह शुक्रवार को दोपहर बारह बजे बच्चों को स्कूल से लेने के लिए समय पर घर से निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे अकेले घर आ गए। पंकज काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों व अन्य रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसी दौरान देर शाम को खोजबीन के दौरान रिश्तेदारों व करीबियों को युवक की बाइक गोविंदसागर बांध के साइफन के पास खड़ी मिली। इस पर उन्होंने जानकारी डायल 100 पर दी। पुलिस ने भी बांध के आसपास व पानी में तलाशने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह होने पर रिश्तेदारों व करीबियों ने फिर से बांध के पास खोजबीन की तो साइफन के पास बांध के पानी में पंकज का शव उतराता मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतक के साले ग्राम नाराहट निवासी सर्वेश खरे ने बताया कि उसकी जीजा की स्टेट बैंक के पास घर के बाहर और घंटाघर से महावीरपुरा रोड पर कुछ दुकानें हैं, जिन पर कुछ लोग कब्जा किए हैं, जिसके चलते वह परेशान रहता था। शायद इसी वजह से पंकज ने बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed