फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: मजदूर की हत्या का फालोअप

क्राइम: मजदूर की हत्या का फालोअप

Tue, 12 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: मजदूर की हत्या का फालोअप
जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका
विज्ञापन

- रविवार को देर शाम नेहरू नगर में रक्त रंजित मिला था मजदूर का शव
- पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया हत्या का मुकदमा
- पुलिस की विवेचना में भाई पर घूमी शक की सुई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रविवार को देर रात शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर मोहल्ला निवासी मजदूर बब्लू की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर जमीनी विवाद के चलते हत्या करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं मोहल्लेवासियों और पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या की वजह दोनो भाइयों का आपसी विवाद नजर आ रहा है। पुलिस को विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
गौरतलब हो कि नेहरू नगर मुहल्ला निवासी बब्लू पुत्र लालसिंह लोधी अपने भाई मुकेश उर्फ जौनी व बहन एवं पत्नी के साथ घर में निवास करता था। रविवार को उसकी पत्नी लक्ष्मी अपने जीजा के साथ जाखलौन गई हुई थी। उसकी बहन गुड्डी काम करने पड़ोस में गई हुई थी और बब्लू घर की छत पर बने कमरे में अकेला था। देर शाम को गुड्डी काम से जब घर वापस आई तो उसने छत पर रक्त रंजित अवस्था में बब्लू को पड़ा देखकर चीखपुकार सुन आसपास के लोग आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता व सीओ हिमांशु गौरव एवं क्राइम ब्रांच टीम सहित कोतवाली पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर पड़ताल शुरू कर दी। वहीं मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गंगारी गांव निवासी नत्थू सिंह व महेशपुरा गांव निवासी मंगल सिंह से उसके पति की जमीनी रंजिश चल रही थी। वह कई बार उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं आसपास के लोगों की मानें तो रविवार की शाम बब्लू का शराब के नशे में मोहल्ला नई बस्ती निवासी दो लोगों से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद वह घर चला गया। मृतक और उसका अविवाहित भाई भी नशे का आदी था। दोनो भाई पास में ही स्थित बिल्डिंग मेट्रैरियल की दुकान पर मजदूरी का कार्य करते थे। बब्लू कुछ समय पहले ही अहमदाबाद से मजदूरी कर घर वापस आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रविवार को मृतक जब घर पर था, तभी पैसे के लेनदेने को लेकर उसका भाई से विवाद हो गया। आशंका है कि विवाद के दौरान ही चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रक्त रंजित अवस्था में काफी देर तक छत पर पड़े रहने के कारण बब्लू की मौत हो गई। मृतक की बहन गुड्डी ने बताया कि जब वह घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी उसका भाई एक थैला लेकर निकला और उससे बब्लू को बचाने की बात कहकर चला गया। जांच में सामने आई इन बातों से पुलिस की शक की सुई मृतक के भाई की ओर घूम गई है। इस संबंध में पुलिस को महत्वपूूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed