फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जाए अभियान

क्राइम: अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जाए अभियान

Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जाए अभियान
अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ चलाएं अभियान
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर दी चेतावनी
पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में अवैध शराब और शहर में फैले अतिक्रमण को लेकर रणनीति तैयार की गई। वहीं, जिले में हुई बड़ी वारदातों का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए।
बुधवार की शाम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में वन संरक्षक अशोक कुुमार ने बताया कि तेंदू पत्ते के सीजन में पत्तों की सुरक्षा नहीं हो पाती है। इस कारण वन माफिया इन पत्तों को ले जाते हैं। इस पर डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी डा. ओपी सिंह ने तेंदू पत्ता की सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश दिए और पत्तों की सुरक्षा कैसे हो इसके लिए सुरक्षा नीति पर रणनीति बनाई गई। वहीं, बैठक के दौरान जिला आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने अगली बैठक में हिस्सा लेने के निर्देश दिए। बैठक में जेल की सुरक्षा को रणनीति बनाते हुए निर्देश दिए कि कैदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों की चेकिंग के लिए एक उपनिरीक्षक और चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए। साथ ही मुलाकातियों की तलाशी लेकर उनके पहचान पत्र जांचा जाए व उनका विवरण दर्ज किया जाए। भूमि विवादों की समीक्षा के दौरान बताया कि इस माह 14 मामले आए हैं, जिनका निस्तारण थाना दिवस में नहीं हो सका है। इस पर डीएम ने संबंधित एसडीएम और सीओ को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाई। इसमें तय किया गया कि हफ्ते में दो बार अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इसकी बिक्री पर लगाम लगाई जाए। इसके साथ ही शहर में फैले अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण के स्थलों को चिह्नित कर वहां पर सफेद पट्टी खींच दी जाए। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएं। वहीं पुलिस और प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया जाए, जो अभियान चलाकर शहर में फैले अतिक्रमण को हटाने का काम करेगा। पुलिस अधीक्षक ने जखौरा क्षेत्र में हुई हत्या और अनूप हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed