फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ट्रक और बस की भिड़ंत, चार घायल

ट्रक और बस की भिड़ंत, चार घायल

Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और बस की भिड़ंत, चार घायल
ट्रक और बस की भिड़ंत, चार घायल
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मन्नू पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बस में सवार चार यात्री घायल हो गए, जबकि कुछ मामूली रूप से चोटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची हाइवे की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बजर्रा गांव निवासी ज्योति पत्नी विनोद तिवारी, छायन निवासी रामबाई पत्नी बंशी, सोंरई निवासी सुकवती पत्नी हरलाल साहू और खितवांस निवासी शैलेंद अवस्थी पुत्र संतोष समेत अन्य सवारियां बस में सवार होकर बस स्टैंड से महरौनी की ओर जा रही थीं। अभी बस हाइवे स्थित मन्नू पेट्रोल पंप के पास ही पहुंची थी कि हाइवे पार करते समय ट्रक ने बस के बीचोंबीच टक्कर मार दी। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई और चारो सवारियां घायल हो गईं। इसके साथ ही अन्य सवारियां मामूली रूप से चोटहिल हो गईं। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed