{"_id":"5bfb077abdec224180576f49","slug":"81543178106-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पंचकल्याणक महोत्सव में चोरों की धमाचौकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पंचकल्याणक महोत्सव में चोरों की धमाचौकड़ी
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकल्याणक महोत्सव में चोरों ने लगाई सेंध
ललितपुर। ललितपुर में आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में चोरों ने सेंध लगाते हुए कई लोगों के जेवरात पार कर दिया। इस दौरान वारदात को अंजाम देने आए एक चोर को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शातिर बदमाश ने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ आया और गिरोह में चार महिला व दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
मालूम हो कि नेशनल हाईवे स्थित दयोदय गौशाला में इस दिनों राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त मुनिश्री विद्यासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय व अन्य जनपदों और प्रदेशों से भक्तों का आगमन हो रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम में लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर बाहर से आये बदमाशों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए वहां आने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कार्यक्रम के पहले दिन ही बदमाशों ने कार्यक्रम में मौजूद विपिन सराफ की जेब काट कर डेढ़ लाख रुपये व उसकी मां के गले से सोने की चेन व अभिषेक जैन की जेब से 54 सौ रुपये से हाथ साफ कर दिया। पीडितों ने इस बात की शिकायत स्थानीय पुलिस से की पर पुलिस ने इस ओर ध्यान ही नही दिया। वहीं शनिवार को दो स्थानीय महिलाओं सहित चार महिलाओं के गले से चार सोने के चेन वहां सक्रिय बदमाशों से पार कर दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए आयोजकों ने युवाओं की टोलियां गठित कर दी, जो बदमाशों पर नजर रख सके। इसी दौरान रविवार को टोली के हत्थे एक बदमाश रंगे हाथों चढ़ गया। जिसने बताया कि जनपद ग्वालियर से वह एक साथी व अन्य चार महिलाओं के साथ जनपद में आया हुआ है। जानकारी के उपरांत टोली ने पकड़े गए शातिर बदमाश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं 23 नवम्बर को बालाजी मंदिर में सुभाषपुरा मुहल्लस निवासी रेखा पत्नी दिनेश चन्द्र साहू की सोने की चेन चोरी हो जाने का मामला आज भी पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है।
कार्यक्रम में संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ में युवक ने जेबकतरी करने की बात स्वीकार की है, लेकिन ललितपुर में एक भी वारदात को अंजाम देने से इंकार किया है। ग्वालियर निवासी इस युवक से पूछताछ की जा रही है और न ही अभी तक कुछ बरामद हो सका है।
विज्ञापन
सभाजीत मिश्रा, कोतवाली प्रभारी