फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: अनाज चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

क्राइम: अनाज चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

Tue, 12 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: अनाज चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा
अनाज चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

चोरी के माल सहित तीन नाबालिग समेत पांच चोर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत गल्ला मंडी में सक्रिय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को मंडी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया है। इन चोरों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
मुहल्ला गांधी नगर निवासी अरविंद कुमार जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह गल्ला मंडी में स्थित फर्म अंकुर इंटर प्राइजेज का मालिक है। वह गल्ला मंडी में थोक गल्ले का व्यापार करता चला आ रहा है। नौ जून की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो चौकीदार ने दुकान के चिट्टे से मुहल्ला विवेक नगर निवासी पंकज पंथ पुत्र सुजान उम्र 16 साल, विक्की पंथ पुत्र श्यामलाल उम्र 16 साल, मुहल्ला रामनगर निवासी अभिषेक पुत्र नत्थू पंथ उम्र 14 साल व मुहल्ला विवेकनगर निवासी सुजान सिंह पुत्र गोविंद सिंह, श्यामलाल पंथ पुत्र हीरालाल द्वारा तीन क्विंटल चने की छह बोरी चोरी करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी की शिकायत पर मंडी चौकी इंचार्ज मंशीद खान ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं यह चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान दस जून को जब मंडी चौकी इंचार्ज मशीद खान संदिग्ध लोगों की छानबीन कर रहे थे। तभी मुखबिर ने मंडी की दीवाल के पास स्थित एक बाडे़ में चोरी की गई चना की छह बोरी को बांटने की सूचना दी। इस पर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीन नाबालिगों सहित पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चोर गिरोह ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने माल सहित चोरों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed