{"_id":"5acbcf434f1c1bcf6a8b4a6b","slug":"81523306307-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: रंगदारी मांगने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: रंगदारी मांगने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी मांगने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत गांधीनगर मुहल्ला निवासी से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुहल्ला गांधी नगर निवासी संजय दीक्षित पुत्र राजेंद्र नारायण ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि आठ फरवरी की शाम जब वह घर पर था। तभी मुहल्ले के कमलेश गोस्वामी पुत्र प्रेमनारायण, शिवम, शुभम, सुमन गोस्वामी व रूपल लाठी-डंडों के साथ एकराय होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज कर 15 हजार रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आसपास से लोगों को आता देख आरोपी पीड़ित के पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।