फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सकारात्मक: सड़क किनारे से मीट बाजार हटने की बढ़ी संभावना

सकारात्मक: सड़क किनारे से मीट बाजार हटने की बढ़ी संभावना

Sat, 20 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
सकारात्मक: सड़क किनारे से मीट बाजार हटने की बढ़ी संभावना
सड़क किनारे से मीट बाजार हटने की बढ़ी संभावना
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी कैबिनेट के निर्णय उपरांत नगर पालिका ने सड़क किनारे चल रहे मीट बाजार को पृथक स्थान पर व्यवस्थित करने पर गंभीरता से विचार करना आरंभ कर दिया है। वर्तमान में पानी की बड़ी टंकी के पास सड़क किनारे मीट बाजार संचालित हो रहा है। जहां कई लोग बगैर अनुमति के जानवर काट रहे हैं। इसके कारण यहां सफाई की समस्या बनी रहती है।
नगर पालिका ललितपुर को नंबर एक बनाने के लिए काम कर रही है। लेकिन पानी की बड़ी टंकी के पास सड़क किनारे चल रहे मीट बाजार के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। यहां बगैर अनुमति के मुर्गा सहित अन्य जानवर काटे जा रहे हैं जबकि शहर में एक भी स्लॉटर हाउस मान्य नहीं है। इसके बाद भी शहर में नियमों को ताक पर रखकर मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। यही नहीं, कई देवालयों के चंद कदम की दूूरी ही अंडे, मछली बेची जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से रामेश्वरम मंदिर शामिल है। जिम्मेदार अफसर अब तक इनके खिलाफ कार्रवाई करने से बचते रहे हैं। हालांकि, तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने मीट बाजार को अभिलाषा पेट्रोल पंप के पीछे जगह आवंटित की थी, लेकिन यहां सेना की जमीन होने की वजह से मीट बाजार नहीं बनाया जा सका। नागरिक इसे हटाने की मांग लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। अब जब यूपी कैबिनेट में बूचड़खानों को शहर से बाहर का निर्णय लिया है तो नगर पालिका में मीट बाजार को पृथक से व्यवस्थित किए जाने पर विचार शुरू हो गया है। उधर, नागरिकों का कहना है कि यदि मीट बाजार सड़क से हटाकर अन्य जगह ले जाया जाता है तो शाकाहार में विश्वास करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन

लिखित आदेश मिलने पर होगी कार्रवाई
शासन से लिखित आदेश प्राप्त होने पर उसका अनुपालन किया जाएगा। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के संबंध में अभी तक उनके पास कुछ भी नहीं आया है।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
मांस मंडी के लिए करेंगे व्यवस्थित
प्रदेश के मुख्यमंत्री की कैबिनेट ने बूचड़खानों को शहर से बाहर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जल्द ही अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक की जाएगी। इसमें मीट बाजार के लिए पृथक स्थान तय करने पर विचार-विमर्श जाएगा। इससे मांस मंडी को व्यवस्थित स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed