फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: मदनपुर के जैन मंदिर से चोरी दानपात्र खाली बरामद

क्राइम: मदनपुर के जैन मंदिर से चोरी दानपात्र खाली बरामद

Wed, 17 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: मदनपुर के जैन मंदिर से चोरी दानपात्र खाली बरामद
मदनपुर के जैन मंदिर से चोरी दानपात्र बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले के मंदिरों से हुई चोरियों का खुलासा करने में जनपद की पुलिस लगातार नाकामयाब होती नजर आ रही है। 10 अक्तूबर को मदनपुर के जैन मंदिर से हुई दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने जंगल में एक खाली दानपात्र बरामद कर लिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि पुलिस गुनहगारों तक पहुंचने में फिर भी लगातार नाकामयाब बनी हुई है।
मालूम हो कि मदनपुर स्थित प्राचीन जैन मंदिर शांतिनाथ जिनालय व आदिनाथ जिनालय से नौ अक्तूबर की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वहां पर रखी दो गुल्लकें चोरी कर लीं और फरार हो गए। अगले दिन सुबह दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन की सामग्री व दानपत्रों को गायब देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआवना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सोमवार को देर रात चोरों ने मंदिर में चोरी का प्रयास किया था। इसकी सूचना देने के बावजूद पुलिस ने अनसुना कर दिया। मंगलवार को जब जंगल में आदिवासी महिलाएं लकड़ी काटने गयी तो उन्होंने जंगल में मंदिर से चोरी हुई एक दान पेटी पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दान पेटी मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने फोरेंसिक टीम को मौके पर भेज साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। हालांकि अभी एक दानपेटी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जिले के मंदिरों में चोरी का यह पहला मामला नहीं हैं, जब पुलिस खाली हाथ रही है। इससे पहले भी चोरों ने कई मंदिरों में चोरियों की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को चुनौती देते हुए खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed