फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मड़ावरा खाद्य विभाग का छापा

मड़ावरा खाद्य विभाग का छापा

Sun, 26 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
मड़ावरा खाद्य विभाग का छापा
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई
विज्ञापन

मड़ावरा। खाद्य सामग्रियों में मिलावट खोरी पर लगाम लगाने के लिए बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कस्बे में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार ने मड़ावरा में संचालित तीन दाल-मिलों का निरीक्षण किया गया, जिनमें आशीष जैन चौधरी ट्रेडर्स, कैलाशचंद्र-रविकुमार दालमिल और रिंकेश जैन दालमिल बगैर खाद्य सुरक्षा विभाग के लाइसेंस के संचालित होती मिली। इस बाबत स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बगैर लाइसेंस खाद्य सामग्री निर्मित कर उसे बेचा जाना खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गैरकानूनी है, जिसमें अधिकतम पांच लाख रुपये जुर्माना और छह महीने की सजा हो सकती है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मड़ावरा में की गई कार्रवाई से तमाम किराना-परचून विक्रेताओं समेत डेरी-होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कस्बे की तमाम नामी-गिरामी परचून-किराना और होटल आदि बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed