{"_id":"5c6dabf5bdec225eb27ab1ea","slug":"61550691317-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत ऐरा गांव के पास युवक की एकराय होकर मारपीट करने और हत्या कर शव नहर में फेंक देने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पाली थानाक्षेत्र के चंदेरा गांव निवासी जमनी पुत्र जुजू ने न्यायालय में शिकायतीपत्र देकर बताया कि पीड़ित का पुत्र देशराज 11 नवंबर की शाम छह बजे पाली से जाखलौने के ऐरा गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पाली निवासी कन्ने अहिरवार पुत्र रामदीन ने अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर एकराय होकर देशराज के साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही आरोपियों ने मोटरसाइकिल की बात को लेकर देशराज की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस में सुनवाई न होते देख पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।