फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बैंक कर्मी पर लगाया रुपये मांगेन का आरोप

बैंक कर्मी पर लगाया रुपये मांगेन का आरोप

Tue, 17 Oct 2017 02:54 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मी पर लगाया रुपये मांगेन का आरोप
बैंक कर्मी पर लगाया रुपये मांगेन का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर तहसील अंतर्गत ग्राम भढ़रऊ निवासी लल्लू पुत्र जगदीश प्रसाद ने बैंक के कर्मचारी पर रुपये मांगने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि अपनी आराजी जमीन पर एक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड जारी करवाया था। पीड़ित को वर्तमान में ऋण मोचन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त हुआ है। वर्तमान में फसल के लिए पैसों की आवश्यकता है। इसके लिए पीड़ित ने बैंक में जाकर बाऊचर भर दिया। इस पर बैंक कर्मी ने सुविधा शुल्क की मांग की। न देने पर बैंक कर्मी ने खाता बंद करने का हवाला देते हुए रुपये निकालने से मना कर दिया है। जिससे पीड़ित किसान फसल नहीं कर पा रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई कर रुपये निकालने का आदेश देने की मांग की है।

------------------------------------------------
फोटो- 3
कैप्सन- ज्ञापन सौंपते गोपुत्र
गोपुत्र सेना इकाई ने की गोचर की भूमि खाली कराने की मांग
ललितपुर। गो पुत्र सेना इकाई ने गोचर की भूमि पर कब्जा करने के आरोप को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कर भूमि खाली करवाने की मांग की हैै। ज्ञापन में गो पुत्रों ने बताया कि गोचर भूमि पशु रक्षक व पशु संवर्धन की जीवन रेखा है। पशुधन देश की कृषि, व्यापार, उद्योग की आधार शिला है। देश की संस्कृति, समृद्घि और सामाजिक भी माना जाता है। लेकिन कई वर्षों से भू-माफिया राजनीतिक संरक्षण प्राप्त करके कई तरीकों से गोचर की भूमि पर कब्जा जमाए हैं। गोचर भूमि भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए व चिन्हित किया जाए। गोचर की भूमि को खाली करवाया जाए। इस दौरान प्रशांत शुक्ला, अंकुर रावत, सुभम कौशिक, अभिषेक दुबे, चंद्रशेखर दुबे, आशीष दुबे, रामगोपाल मिश्रा, विवेक दिवाकर, विक्की तिवारी, संजीत कश्यप, ब्रजेश झां, मनीष दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed