फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अज्ञात वाहन टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम पटउवा हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी, हाल थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी आशीष तिवारी (30) पुत्र उत्तम तिवारी की बिरधा में मेडिकल स्टोर की दुकान है। आशीष तिवारी शुक्रवार की देर शाम अपने साथी चिकित्सक की बच्ची के जन्मदिन का सामान की खरीदारी के लिए चिकित्सक के साथ ललितपुर आए और सामान की खरीदारी करने के बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने गांव डोंगराकलां लौट रहे थे। अभी वह ग्राम पटउवा के पास हाइवे पर जा रहे थे कि किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक की करीब चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसकी ढाई वर्ष की पुत्री है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में उसकी मौत की खबर से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed