{"_id":"5b83156a42c792463b3b6013","slug":"51535317354-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 27 Aug 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत झांसीपुरा मोहल्ला निवासी नेतराम पुत्र डालचंद्र अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि नेतराम शनिवार की शाम अपने घर की छत पर था। इसी दौरान छत पर बने एक कमरे में लगे कुंदे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज दी तो उत्तर न मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो नेतराम का शव फांसी पर लटक रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे है। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। नेतराम टेलरिंग कर परिवार का पालन पोषण करता था।