{"_id":"5b1ed38a4f1c1bab6e8b75f3","slug":"51528746890-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ा 25 बोरा अवैध तेंदू पता, वन विभाग को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़ा 25 बोरा अवैध तेंदू पता, वन विभाग को सौंपा
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने पकड़ा 25 बोरा अवैध तेंदू पत्ता
- बुकिंग कार्यालय की दीवार के पीछे छिपाकर रखा था
- पत्ते की कीमत 50 हजार रुपये आंकी, वन विभाग को सौंपा गया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सोमवार को एसपी झांसी जीआरपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस दौरान बुकिंग कार्यालय की दीवार के पीछे सर्कुलेटिंग एरिया में छिपा कर रखा 25 बोरा अवैध तेंदू पत्ते को बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब पचास हजार रुपये बताई जा रही है। पत्ते को वन विभाग को सौंप दिया गया है।
वन विभाग की लापरवाही व शिथिल की वजह से धौर्रा, जाखलौन एवं मदनपुर, मड़ावरा वन क्षेत्र से हर रोज सैकड़ों टन लकड़ी, तेंदू पत्ता का अवैध रूप से ट्रेनों के माध्यम से खुलेआम ढोए जाने की शिकायतेें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को झांसी जीआरपी के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर जीआरपी ने ललितपुर से जीरोन, जाखलौन व धौर्रा जाने वाली ट्रेनों में व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान बुकिंग हॉल के दीवार के पीछे आड़ में सर्कुलेटिंग एरिया में करीब 25 बोरा अवैध तेंदू पत्ता बरामद किया, जो पेड़ की दंगाल व पत्तियों से ढककर रखा गया था। उक्त 25 बोरा तेंदू पत्ता की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। हालांकि इस दौरान उक्त पकड़े गए तेंदू पत्ता के स्वामी का पता नहीं चल सका। जीआरपी से उक्त पकड़े गए 25 बोरा तेंदू पत्ता की बरामदगी की जानकारी वन विभाग को सौंप दिया है।