फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ससुरालीजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

क्राइम: ससुरालीजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ससुरालीजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

तीन बच्चों के साथ तालाब में गिरी थी एक महिला
मायका पक्ष ने तहरीर देकर लगाया आरोप
ललितपुर।
जखौरा थानांतर्गत तीन बच्चों सहित तालाब में कूदकर महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला के मायके पक्ष की तहरीर पर ससुरालीजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रविवार को जखौरा थानाक्षेत्र के किसलवास व गुरसौरा गांव के मध्य स्थित तालाब में देवरानी व जिठानी की बीच ईंट उठाने को लेकर हुए विवाद के चलते बसवा गांव निवासी प्रीति पत्नी प्रकाश रजक, दीक्षा पुत्री प्रकाश रजक उम्र आठ वर्षीय आशीष पुत्र प्रकाश रजक उम्र छह वर्षीय व कंचन पुत्री प्रकाश रजक चार वर्षीय के तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहां से गुजर रहे दो व्यक्तियों ने यह घटना देख तालाब में कूदकर दो बच्चों को कुएं से बाहर निकाल कर उनके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दो और शव को तालाब से बाहर निकलवाया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। वहीं, मृतका के पिता जाखलौन के बम्हौरीकलां गांव निवासी भुजवल पुत्र मुलू रजक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित की बेटी प्रीति उम्र 30 साल की शादी जखौरा थानाक्षेत्र के बसवां गांव निवासी प्रकाश पुत्र बच्चूलाल रजक के साथ हुई थी। दोनों के दो लड़की और एक लड़का भी है। शादी के बाद से ही प्रीति को ससुर बच्चूलाल पुत्र खुमान, सास लाड़कुंवर पत्नी बच्चूलाल, देवर विक्रम पुत्र बच्चूलाल, देवरानी पूनम पत्नी विक्रम और पति प्रकाश और पूरन पुत्र छोटेलाल रजक अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपयों की मांग को लेकर प्रताणित करते चले आ रहे हैं। मांग पूरी न होते देख आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। 13 मई को सभी आरोपियों ने प्रीति और उसके बच्चों की मारपीट कर हत्या कर दी और चारों को गुरसौरा तालाब में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed