फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: बाइक चोर गिरफ्तार

क्राइम: बाइक चोर गिरफ्तार

Sun, 18 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: बाइक चोर गिरफ्तार
चोरी की दो बाइक सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- कई राज्यों में देते थे घटना को अंजाम
ललितपुर। जनपद में हो रही बाइक चोरों की तलाश में लगी पुलिस को शनिवार को सफलता हाथ लगी है। मदनपुर थानाध्यक्ष व नई बस्ती चौकी इंचार्ज ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को चोरी की दो बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शनिवार को शहर कोतवाली परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि थानाध्यक्ष मदनपुर दिनेश सिंह परिहार व नई बस्ती चौकी इंचार्ज कृष्णपाल सरोज वर्णी चौराहे पर खड़े थे। तभी मुखबिर ने दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक को बेचने के लिए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा बंदी कर दो बाइक चोरों को सिद्धन रोड स्थित आईटीआई के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बाइक चोर नगर के नेहरूनगर मुहल्ला निवासी ताजम खां पुत्र सगीर खां ने पुलिस को बताया कि यूपी 94जे-6747 को उसने 12 मार्च को राजपूत कॉलोनी स्थित द्रोण एकेडमी के पास से चोरी की थी। दूसरे चोर ने अपना नाम थाना मदनपुर के ग्राम हसेरा निवासी दीपक पुत्र उज्ज्वल सिंह बताया। इस आरोपी ने बताया कि उसने मध्य प्रदेश के जिला सागर के भोपालगंज से बाइक क्रमांक एमपी36एम-7903 नंबर की बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनो बाइक चोरों को बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अंतर्राज्यीय बाइक चोर ग्राम हसेरा निवासी दीपू उर्फ दीपक सिंह के खिलाफ मारपीट, एडीपीएस व चोरी की कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के चलते पुलिस ने गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की थी। आरोपी के आदतन अपराधी होने के कारण पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed