{"_id":"5ccb543bbdec22078d32e2aa","slug":"41556829243-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत्, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टैंकर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत्, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ललितपुर। पुलिस चौकी बांसी अंतर्गत ग्राम नदनवारा स्थित हाइवे पर एक टैंकर ने आगे जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी, हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह तालबेहट के ग्राम सुनौरी निवासी भल्लम (50) पुत्र दरु अपने साथ ग्राम दिगौड़ा मध्य प्रदेश निवासी पूरन यादव को लेकर रिश्तेदारी में शादी का न्यौता देने के लिए बाइक से दिगौड़ा से अमरपुर जा रहे थे। अभी वह ग्राम नदनवारा के पास पहुंचे थे कि हाइवे पर पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक भल्लम टैंकर की तरफ पहिये के नीचे जा गिरा, जबकि पूरन दूसरी ओर गिर पड़ा। इससे भल्लम की टैंकर के पहिये से कुचलकर मौत हो गई, जबकि पूरन घायल हो गया। पूरन ने इसकी जानकारी गांव के लोगों व परिजनों को दी, इस पर वह मौके पर पहुुंच गए। पूरन ने सूचना पुलिस को भी दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांसी चौकी इंचार्ज कृष्ण पाल सरोज ने बताया कि टैंकर से टकराने पर भल्लम की मौत हो गई है।