फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नशीला पाउडर समेत अरापे गिरफ्तार

नशीला पाउडर समेत अरापे गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नशीला पाउडर समेत अरापे गिरफ्तार
नशीला पाउडर समेत बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर। जीआरपी ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर नए पुल के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास नशीला पाउडर डायजापाम बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पहले से ही उप्र, मप्र, महाराष्ट्र और अन्य राजयों में जहरखुरानी, लूट और चोरी के मामले चल रहे हैं। मप्र के नागदा और महाराष्ट्र के कलवा में जीआरपी उसे जेल भेज चुकी है। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने साथ श्यामसुंदर सिंह, अजमत उल्ला और सत्येंद्र सिंह प्लेटफार्म नंबर एक पर बने ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति बैठा था, जो पुलिस को देखकर छिपने लगा। कुछ ही देर में वह भाग खड़ा हुआ, पुलिस को शक होने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसके पास नशीला पाउडर मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम जिला कुशीनगर के थाना हाटा ग्राम रामपुर महारत निवासी आदित्य कुमार सिंह बताया। पुलिस ने उसे एनडीपीएस में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed