फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फॉलोअप: महरौनी

फॉलोअप: महरौनी

Sat, 29 Sep 2018 04:12 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
फॉलोअप: महरौनी

विज्ञापन
एक बच्चे की मौत से गांव में मचा कोहराम

महरौनी। विगत बृहस्पतिवार को ग्राम कुम्हैडी और खिरिया भारंजू के बीच स्थित मान सिंह बिलवार के खेत में बनी बंधिया पर नहाते समय तीन बच्चों की डूब कर मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी होने पर कुम्हैडी गांव में कोहराम मच गया था। शुक्रवार को तीनों बच्च्चों का दाह संस्कार किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि गौरव दिनेश व रवि तीनों आपस में बहुत अच्छे मित्र थे। एक साथ खेलते कूदते थे। जिसमें रवि अंग्रेजी मीडियम सरकारी विद्यालय का छात्र था तो वही गौरव व दिनेश भी सरकारी प्राथमिक विद्यालय का छात्र थे। तीनों बालकों की आर्थिक स्थिति अति दयनीय है। जिसमें गौरव के पिता खुमान हाट बाजारों में मेलों में मेंहदी लगाने व मेहनत मजदूरी करने का काम करते है। जिनके पास न के बराबर जमीन है। गौरव के चाचा महेश कुशवाहा जो श्वांस की बीमारी के मरीज थे। पैसों की तंगी के कारण उचित इलाज न मिलने से उनका देहांत हो गया था। जिनकी विगत दिवस शुक्रवार को तेरहवी थी। वहीं, रवि के पिता रतिभान गांव में ही ठेले पर सब्जी बेचने का काम करते है। रतिभान के नाम भी एक एकड़ जमीन भर है जिससे बह अपने परिवार का गुजारा चलाते है। रवि अपने परिवार में बड़ा लड़का था । उसका एक छोटा भाई और भी है। तो गौरव व दिनेश भी अपने परिवार में अपने पिता की पहली संतान है तीनों बालकों के एक एक छोटे भाई और भी है। जिनसे अब परिवार की आस लगी है। दिनेश के पिता कमलेश भी मजूदरी करते है। जो गांव मे ही मेहनत मजदूरी कर अपना साल गुजारा चलाते है। तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। फिर भी भगवान ने इन्हीं तीनों परिवारों पर इतनी कष्टप्रद दुखद घटना घटित हुई है। घटना के बाद से तीनों परिवारों में दुखद माहौल छाया है घर में चूल्हा नही जला। परिवार या मुहल्ला ही नहीं पूरे गांव में शोक फैला हुआ है। जहां नाते रिश्तेदारों के साथ जिसे इस घटना की खबर मिल रही है वहीं परिजनों के पास पहुंचकर दुख की इस घड़ी में परिजनो का ढांढस बंधाने पहुंच रहे है। उधर, शुक्रवार को तीनों बच्च्चों का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed