फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: 13 चोरी की बाइक के साथ पकड़े दो शातिर चोर

क्राइम: 13 चोरी की बाइक के साथ पकड़े दो शातिर चोर

Mon, 03 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: 13 चोरी की बाइक के साथ पकड़े दो शातिर चोर
13 चोरी की बाइक के साथ पकड़े दो शातिर चोर
विज्ञापन

ललितपुर। शहर क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों से चोरी हो रही बाइक को बरामद करने की कोशिश में जुटी पुलिस को आखिर सफलता हाथ लग ही गई। जखौरा थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की 13 बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और बाइक का पता लगाने में जुटी हुई है। यह जानकारी रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग ने दी।
मालूम हो कि शहर क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। इसके साथ ही जिले के कई अन्य स्थानों से भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए थे। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग ने थानाध्यक्षों को बाइक चेकिंग कर चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने और चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और सीओ तालबेहट विनोद सिंह के पर्यवेक्षण में जुटी जखौरा पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब वह बाइक चेकिंग कर रहे थे। थानाध्यक्ष उदयभान गौतम ने बताया कि दो दिसंबर की शाम लगभग तीन बजे कस्बा स्थित राजघाट तिराहे क पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोककर कागजों की मांग की, लेकिन वह दिखा नहीं सके। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनो बाइक सवार चोरी की बाइक लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ करते हुए चोरों की निशानदेही पर जैरवारा गांव के पास स्थित दुर्गा जी के मंदिर के पीछे घनी झाड़ियों में छिपा कर रखीं 12 चोरी की बाइक बरामद कीं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जखौरा थानाक्षेत्र के गुरसौरा गांव निवासी सालिगराम पुत्र राधेलाल लोधी हाल निवासी पेट्रोल पंप के पास राजघाट रोड ललितपुर और जखौरा थानाक्षेत्र के किसलवास गांव निवासी मुकेश पुत्र देवीलाल लोधी बताया। वहीं आरोपियों ने अपने गिरोह में शामिल शहर कोतवाली के गनगौरा गांव के रावगढ़ मजरा निवासी अनोज पुत्र वीरसिंह लोधी बताया। आरोपी अनोज पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर शातिर अपराधी हैं और जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों, अस्पताल और बैंकों समेत सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी कर वारदात को अंजाम देते हैं। इसको साथ पूछताछ कर अन्य जनपदों और प्रदेशों से चोरियों के मामलों को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
पुलिस ने यह बाइक की बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से यूपी 94 एम 0691, यूपी 94 एन 8312, यूपी 94 एल 8938, यूपी 94 एफ 7205, यूपी 94 एल 3889, यूपी 94 एम 5630, यूपी 94 जे 6280, यूपी 94 एल 4256, यूपी 94 के 2080, यूपी 94 एन 4592, यूपी 94 एम 2980 और यूपी 93 एसबी 9803 के साथ एक बिना नंबर की बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह टीम रही शामिल
आरोपियों को गिरफ्तार करने और बाइक बरामद करने में जखौरा थानाध्यक्ष उदयभान गौतम, उपनिरीक्षक कृष्ण बिहारी मिश्र, अजय कुमार, शैलेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, दिलीप कुमार, अंजली गुप्ता शामिल रहीं।
--
टीम को मिला पुरस्कार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सीओ तालबेहट विनोद सिंह को प्रशस्ति पत्र के दिलवाने की घोषणा की।

--
सालिगराम है गिरोह का मुखिया
भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए दोनो आरोपियों में सालिगराम लोधी का आपराधिक इतिहास भी है। इस गिरोह का सरगना सालिगराम लोधी है। इसके साथ ही अन्य सदस्य भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, जो अभी तक पकड़ में नहीं आ सके। वहीं पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा आरोपी अनोज एक बार पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed