फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: सौतेली मां और पिता ने चाकू मारकर किया घायल

क्राइम: सौतेली मां और पिता ने चाकू मारकर किया घायल

Sat, 29 Sep 2018 03:16 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: सौतेली मां और पिता ने चाकू मारकर किया घायल
सौतेली मां और पिता ने चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन


ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत आजादपुरा मुहल्ला में सौतेली मां और सीओ के यहां खाना बनाने वाले पिता ने मिलकर अपने पुत्र पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आजादपुरा निवासी दीपेंद्र पुत्र रामलाल ने बताया कि वर्णी कालेज के पीछे वह एक किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ तीन वर्ष से रह रहा है। दो तीन दिन पूर्व से नाराहट सीओ के यहां तैनात उसका पिता (फॉलोअर) उसकी सौतेली मां गीता देवी के साथ आया और उसके साथ रुकने की बात कही। पिता के कहने पर पुत्र ने उन्हें अपने साथ रहने के लिए सहमति दे दी। बृहस्पतिवार की रात जब वह सो रहा था तभी पिता और सौतेली मां ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल व पर्स लेकर भाग गए। युवक ने बताया कि वह महिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। उसकी मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसके पूर्व भी उसके पिता व उसके सौतेली मां तीन बार जान से मारने का प्रयास कर चुके है। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पीड़ित की बहन क्रांतिदेवी रैकवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई दीपेंद्र रैकवार पर सोते समय पिता रामलाल रैकवार व उसकी सौतेली मां गीता रैकवार ने हसिये से गर्दन पर हमला कर घायल करते हुए उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed