{"_id":"5b8d990542c7924631103a99","slug":"21536006405-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: मानसिक रोग से ग्रस्त युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: मानसिक रोग से ग्रस्त युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
मानसिक रोग से ग्रस्त युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत अजीतापुरा मुहल्ला निवासी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीतापुरा मुहल्ला निवासी पूजा उर्फ डोली पुत्री मदन अहिरवार उम्र 19 साल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक रोग से परेशान थी। इस कारण परिजनों ने झाड़ फूंक व दवाई करवाई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार की रात उसका पिता व भाई घर से बाहर गए हुए थे। युवती परिवार के साथ कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान रात में युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह जब उसकी मां विद्या देवी उठकर दूसरे कमरे में गई जहां उसने पंखे के कुंदे से दुपट्टे के सहारे पूजा का शव लटका देख, पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पांच बहनों में बड़ी थी।