फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: महिला को निवृस्त्र कर मारपीट का आरोप

क्राइम: महिला को निवृस्त्र कर मारपीट का आरोप

Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: महिला को निवृस्त्र कर मारपीट का आरोप
दबंग ने महिला की साड़ी खींचकर पीटा
विज्ञापन

देर रात तक भटकने के बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
ललितपुर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासी दलित महिला के साथ कुछ दबंगों ने अभद्रता कर उसकी साड़ी खींचकर मारपीट कर दी। महिला ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र महिला पुलिस थाने में दिया गया है।
महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि तीन अप्रैल की रात आठ बजे तक उसका पति घर वापस नहीं लौटा। यह देख महिला उसकी तलाश करते हुई गांव में स्थित एक दबंग के घर पर गई। उसे देख उक्त व्यक्ति ने महिला से उसके पति के न होने की बात कहते हुए वहां से जाने को कहा। इसके बाद महिला ने दीवार से झांक कर अंदर देखा तो उसका पति अंदर बैठकर शराब पी रहा था। महिला को दीवार से झांककर देखते हुए आरोपी आक्रोशित हो गया और महिला की साड़ी खींच दी तथा उसे एक पेड़ से बांध कर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव के लिए जब महिला की बेटी पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। दंबग के चंगुल से मुक्त होकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायतीपत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

दर्ज कराया जाएगा मुकदमा
मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेजकर पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed