फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की होगी जांच

आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की होगी जांच

Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की होगी जांच
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की होगी जांच
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए बीडीओ, सीडीपीओ व जेई (आरईएस) की प्रत्येक ब्लॉक में गुणवत्ता जांच समिति का गठन कर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मनरेगा कंवर्जेन्स योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में नामित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जनपद में 16 अनारंभ आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य 15 मई तक नामित कार्यदायी संस्थाओं (क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। जिन 56 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण वर्तमान में नींव स्तर पर चल रहा है, उन्हें 15 दिन के अंदर लिंटल स्तर पर लाने के लिए कहा गया है। जिन 58 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण वर्तमान में लिंटल स्तर पर है, उन्हें 15 दिन के अंदर छत स्तर पर लाने एवं 20 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण पूर्ण कराकर 15 दिन के अंदर प्लास्टर कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व जेई (आरईएस) की प्रत्येक ब्लॉक / परियोजना में गुणवत्ता जांच समिति का गठन करने व निर्माण कार्य का नियमित पर्यवेक्षण कर उसकी आख्या मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उक्त समिति आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य में आने वाली शिकायतों का निस्तारण भी करेगी। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed