फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्राइवेट चिकित्सक पर रुपये मांगने का आरोप

प्राइवेट चिकित्सक पर रुपये मांगने का आरोप

Sun, 17 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट चिकित्सक पर रुपये मांगने का आरोप
प्राइवेट चिकित्सक पर 14 हजार रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुरसौरा निवासी एक व्यक्ति ने एक प्राइवेट चिकित्सक पर उसकी पत्नी का प्रसव कराने के लिए 14 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। रुपये करने में देरी हो गई और इलाज में देरी की वजह से उसकी पत्नी के यहां जुड़वा हुए दूसरे पुत्र की मृत्यु हो गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम गुरसौरा निवासी जितेंद्र पुत्र रामस्वरुप लोधी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे 10 दिसंबर को सुबह करीब दस बजे सदनशाह स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां शुरू में महिला डॉक्टर ने उसे नॉर्मल प्रसव का आश्वासन दिया और आठ हजार रुपए मेडिकल की दवाओं सहित खर्चा बताया, जिस पर चार हजार रुपये जमा कर दिया, जबकि बाकी शेष रह गए थे। जैसे ही उसकी पत्नी को स्ट्रेचर पर लिटाया वैसे ही उसको प्रसव हो गया और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन जुड़वा होने के कारण एक और डिलेवरी और रह गई थी। जिस पर चिकित्सक ने उससे कहा कि अब ऑपरेशन होगा और उससे 14 हजार रुपये और जमा कराने को कहा। लेकिन उसके पास पैसे न होने के कारण डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया और पैसा इकट्ठा करने में देरी हो जाने पर उसके दूसरे पुत्र की मृत्यु हो गई और जबरन ऑपरेशन भी कर दिया। आरोप लगाते हुए बताया कि जब पैसे पूरे न होने के कारण उसने चिकित्सक ने अनुरोध किया तो वह उससे अभद्रता से बात करने लगे और मारपीट तक पर उतारू हो गए। जिस पर उसे मजबूरी में 14 हजार रुपए और सात हजार रुपये अतिरिक्त मेडीकल दवाओं के नाम पर भी जमा करवा लिए। पीड़ित ने जिलाधिकारी से उक्त चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed