फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध खनन करते दो ट्रक व चार ट्रैक्टर-ट्रॉली हुए जब्त

अवैध खनन करते दो ट्रक व चार ट्रैक्टर-ट्रॉली हुए जब्त

Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करते दो ट्रक व चार ट्रैक्टर-ट्रॉली हुए जब्त
अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर ट्राली व दो ट्रक जब्त
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ जिला खनिज अधिकारी व एआरटीओ प्रवर्तन के द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई की गई। इस दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो ट्रकों को जब्त किया गया है।

शासन व जिला प्रशासन के निर्देशन पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार की सुबह जिला खनिज अधिकारी अरविंद कुमार व सहायक परिवहन प्रवर्तन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पूराकला की ओर से आ रहे अवैध बालू से भरे दो ट्रकों को टोल टैक्स के पास पकड़ा। जब ट्रक चालक से बालू से संबंधित प्रपत्र मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। इसके चलते दोनों ट्रकों को कोतवाली में जब्त करवा दिया गया है। अवैध बालू का परिवहन करते जब्त किए गए ट्रकों के क्रमांक यूपी 94 टी-3230 और एमपी 07 एचपी-4119 हैं। वहीं, इस संयुक्त कार्रवाई के अवैध बालू से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली को थाना जखौरा व एक बालू और एक गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बानपुर में भी जब्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed