{"_id":"5cdb1263bdec22076b5ef598","slug":"191557860963-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ा बदमायश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने पकड़ा बदमाश
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी उन्नाव जिला का निवासी है। उपनिरीक्षक शफक्कत हुसैन हमराह सिपाही सत्येंद्र सिंह और नईम अख्तर के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर प्लेटफार्म दो व तीन पर बैठे एक व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह सकपका गया और छिपने की कोशिश करने लगा। मौका देख वह भागने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित कंजड़ निवासी जीजीआईसी ग्राउंड झुग्गी-झोपड़ी मोतीनगर थाना कोतवाली उन्नाव बताया। पूछताछ में बताया कि उसने रेल यात्री का एक ट्राली बैग और पांच हजार रुपये चुराए थे, लेकिन उन्हें फेंक दिया है। तलाशी में उसके पास 1020 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ जीआरपी ललितपुर और उन्नाव में पूर्व से मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।