{"_id":"5c2e7509bdec2256d14f474c","slug":"191546548489-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: आग से जलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: आग से जलकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से जलकर महिला की मौत
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर मुहल्ला निवासी महिला की बुधवार-बृहस्पतिवार को आग से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर ससुरालपक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर के अनुसार मृतका ने पूर्व में महिला थाना पुलिस को ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायतीपत्र सौंपा था।
मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत प्रथ्वीपुर निवासी विनोद कुमार रजक पुत्र खुमान रजक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री प्रियंका की शादी दो जुलाई 2017 को मुहल्ला नेहरू नगर निवासी राजेश पुत्र देवी दयाल के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद से ही पति राजेश, ससुर देवी दयाल, ननद नीलम, सास उर्मिला, देवर वीरू व तालवेहट के ग्राम सेरवास निवासी ममिया ससुर अनिल ने अतिरिक्त दहेज में बाइक, अंगूठी व सोने की चेन की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होते देख ससुरालिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। जानकारी होने पर उसके पिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जहां पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र में बुला लिया और पीड़िता की बातों को अनसुना कर राजीनामा कराकर उसे ससुराल भेज दिया। ससुराल पहुंचने के बाद भी ससुरालीजन अपनी हरकतों से वाज नही आये और उसेे प्रताडित करते रहे। तीस दिसम्बर की रात करीब 12 बजे उसे आग की चपेट में आने से पुत्री के जल जाने की सूचना मिली। ससुरालीजन विवाहिता को जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न मिलने पर प्रियंका को उपचार के लिए ग्वालियर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।