फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जीका वायरस से निपटने को गंभीर नहीं अफसर

जीका वायरस से निपटने को गंभीर नहीं अफसर

Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
जीका वायरस से निपटने को गंभीर नहीं अफसर
जीका वायरस से निपटने को गंभीर नहीं अफसर
विज्ञापन

ललितपुर। देश में जीका वायरस के फैलने से हो रही बीमारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इसका असर शहर में दिखाई नहीं दे रहा है। आज भी विभिन्न मुहल्लों में गंदगी व खाली प्लॉटों में गंदा पानी जमा हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण तालाबपुरा मुहल्ला की विदुआ कालोनी है। शहर में कई कालोनी बनी हुई हैं। इनमें सड़क, नाली की सुविधा नहीं है। इन्हीं में से एक तालाबपुरा स्थित विदुआ कालोनी है। यहां तमाम खाली प्लॉट पड़े हुए हैं। इनमें बारिश का पानी या तो अभी तक सूखा नहीं है या फिर नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे आसपास मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। जब से कालोनीवासियों ने जीका वायरस फैलने की सूचना सुनी है तब से उनकी नींद उड़ गई है। अध्यापक शालिकराम शर्मा का कहना है कि कालोनी के विकास पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां वर्षो से गंदे पानी की निकासी व सड़क की समस्या बनी हुुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी बिलकुल भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें आठ-दस विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। यदि कहीं प्लॉट में पानी भरने की समस्या है तो संबंधित प्लॉट मालिक से इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

डा. राजेश भारती, जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed