फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगर में हो रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाए जाने की मांग

नगर में हो रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाए जाने की मांग

Thu, 23 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
नगर में हो रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाए जाने की मांग
आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाए जाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। नगर में आए दिन चोरी, वाहन चोरी होने के साथ ही साइबर क्राइम, ठप्पेबाजी की घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने बुधवार को कंपनीबाग में बैठक की। इसमें आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाए जाने की मांग की।

स्थानीय कंपनी बाग में हुई बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई मामलों में पुलिस अपने हथकंडे अपनाकर अवैध वसूली करती है। कोतवाली में अव्यवस्थाओं का बोलवाला है। अपराधों के बढ़ते ग्राफ पर संगठन ने चिंता जताते हुए चेतावनी दी है कि अपराधों पर लगाम लगाया जाए। साथ ही चोरियों का भंडाभोड़ कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अन्यथा संगठन तीव्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। बैठक में हरविंदर सिंह सलूजा, भगत राठौर, राजकुमार, मुकेश, ब्रजेंद्र पाराशर, सुरेश नायक, राजमल, शिवप्रसाद, मुकेश, ब्रजेंद्र पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed