फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: बैट्री चोर गिरोह के दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चार फरार

क्राइम: बैट्री चोर गिरोह के दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चार फरार

Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: बैट्री चोर गिरोह के दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चार फरार
बैट्री चोर गिरोह के दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चार फरार
विज्ञापन

चोरी की 24 बैट्री और एक चार पहिया वाहन पुलिस के कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत खड़ेरा गांव स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर से 15 जुलाई की रात 49 बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस देख चार चोर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने चोरों के पास से 24 बैट्री और एक चार पहिया वाहन बरामद होने पर अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, कोतवाली पुलिस इससे पहले मसौराकलां गांव स्थित टावर से हुई बैट्री चोरी के मामले को दर्ज करने से भी कतरा रही है।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 15 जुलाई को खड़ेरा गांव स्थित एक टावर का ताला तोड़ कर चोरों ने 49 बैट्री चोरी कर ली थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 23 जुलाई को जब स्वॉट टीम कैलगुंवा चौराहे पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने खड़ेरा गांव के मोबाइल टावर से हुई बैट्री चोरी के मामले में टीकमगढ़ की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मसौराखुर्द गांव के पास पुलिया के पास घेराबंदी कर सामने से आ रही गाड़ी को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख कार में सवार बैट्री चोर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। यह देख पुलिस कर्मियों ने मसौराखुर्द गांव निवासी राहुल परिहार पुत्र हाकिम सिंह व मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के खरगापुर गांव निवासी सुनील साहू पुत्र हल्लू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने फरार हुए आरोपियों की पहचान खरगापुर गांव निवासी महेंद्र खंगार पुत्र भरोसे, दीपक असाटी पुत्र प्रमोद, प्रदीप पुत्र राजू साहू व कार चालक कुलदीप साहू पुत्र किशोर के रूप में की। पुलिस ने चोरों के पास से बरामद हुई गाड़ी से खडेरा गांव स्थित टावर से चोरी हुए 23 बैट्री व एक खुली बैट्री बरामद की। वहीं गाड़ी के कागज न मिलने पर पुलिस ने कार नंबर एमपी 36 बीबी 0353 को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इस टीम को मिली सफलता
बैट्ररी चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी एके सिंह, हसीन खान, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, विक्रम, विनोद कुमार, रविन्द्र कटियार, श्यामसुंदर, चन्द्रशेखर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed