फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: मानसिक रूप से बनाया अवैध शराब कारोबारी

क्राइम: मानसिक रूप से बनाया अवैध शराब कारोबारी

Tue, 10 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: मानसिक रूप से बनाया अवैध शराब कारोबारी
मानसिक रूप से बीमार को बनाया अवैध शराब कारोबारी
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायतीपत्र
चौकी पुलिस पर लगाया रुपये मांगने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर चौकी पुलिस का सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली बताते हुए एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें महिला ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार है और मुहल्ले में रुपयों को लेकर हुए विवाद में चार दिन पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद चौकी पुलिस द्वारा मांगे गए रुपयों की भरपाई न करने पर पति के खिलाफ मिलावटी शराब की धारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
सीमा यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर बताया कि छह जुलाई को मुहल्ला नेहरू नगर में रहने वाले सोनू यादव का मुहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति से रुपये को लेकर विवाद हो गया था। इसपर विपक्षियों ने सोनू यादव के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। चौकी पुलिस ने सोनू यादव को उसी दिन घर के पास से गिरफ्तार कर कोतवाली में बैठा दिया। इसके बाद चौकी पुलिस उसके परिजनों से तोलमोल कर रुपये की मांग करने लगी। रुपये की मांग पूरी न होते देख पुलिस ने पांच लीटर कच्ची व मिलावटी शराब में उसे जेल भेज दिया। महिला ने बताया कि उसके पति को दिमागी संतुलन काफी समय से खराब है। उसका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित महिला ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, नेहरू नगर चौकी इंचार्ज अनवर अहमद ने बताया कि आठ जनवरी को जब वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस ने चौकी के पास स्थित देवगढ़ क्रासिंग के पास से मुहल्ला नेहरू नगर टौरिया मंदिर निवासी सोनू यादव को पांच लीटर कच्ची मिलावटी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मिलावटी शराब की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जानकारी कर जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed