{"_id":"5a8f18b64f1c1bc83b8b858c","slug":"191519327414-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: गर्दन पर चाकू से वार कर लूटे बीस हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: गर्दन पर चाकू से वार कर लूटे बीस हजार रुपये
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गर्दन पर चाकू से वार कर लूटे बीस हजार रुपये
ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत सीरोन खुर्द गांव निवासी युवक पर आलू बेच कर लौटते समय अज्ञात आरोपियों ने चाकू से गर्दन पर हमला कर बीस हजार रुपये लूट लिए। युवक को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीरोन खुर्द गांव निवासी तुलाराम पुत्र दीपचंद्र लोधी के परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह मंडी में आलू बेचने आया हुआ था। जब वह आलू को बेंच कर बीस हजार रुपये लेकर टैक्सी में सवार होकर गांव पहुंचा ही था। तभी गांव में आपराधिक प्रवृत्ति वाले कुछ लोग आ गए और उसके रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके बीस हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना की सूचना के लिए थाना पुलिस व डायल 100 को देने के बाद भी वह मौके नहीं आई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल लाये। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।