फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ट्रेन में हालत बिगड़ने से महिला की मौत

क्राइम: ट्रेन में हालत बिगड़ने से महिला की मौत

Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ट्रेन में हालत बिगड़ने से महिला की मौत
ट्रेन में हालत बिगड़ने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेन में सफर कर रही एक महिला की गर्मी से हालत बिगड़ने के चलते मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस्ती जिले के जीरा निवासी महिला मानकी देवी (65) पत्नी शिववचन अपने दामाद प्रभुनाथ के पास राजकोट जा रही थी। इसके लिए वह अहमदाबाद जाने के लिए साबरमती एक्सप्रेस पर बलिया से 23 मई को सवार हुई। बृहस्पतिवार को झांसी के पहले अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने डाक्टर को सूचना दी। लेकिन डाक्टर पहुंचने से पहले ही ट्रेन ने झांसी स्टेशन छोड़ दिया। ललितपुर स्टेशन पर पहुंचते ही मौके पर पहुंचे डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे दामाद बलिया जिले के धनीधरा गांव निवासी दिनेश शाह पुत्र सागर ने बताया कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने व गर्मी अधिक होने के कारण और लू लगने के कारण मानकी देवी की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed