फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: कच्ची शराब के अड्डों पर कार्रवाई से हड़कंप

क्राइम: कच्ची शराब के अड्डों पर कार्रवाई से हड़कंप

Wed, 23 May 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: कच्ची शराब के अड्डों पर कार्रवाई से हड़कंप
कच्ची शराब के अड्डों पर कार्रवाई से हड़कंप
विज्ञापन

ललितपुर।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसपी डा. ओपी सिंह के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई चलाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को घटवार स्थित कबूतरा डेरा समेत विभिन्न स्थानों पर आबकारी और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से दविश की कार्रवाई की। मंगलवार में उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित, आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी, कोतवाल एके सिंह के नेतृत्व में घटवार डेरा में दविश दी। जहां से 550 लीटर शराब बरामद की गई व 20000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इसके साथ ही दो भट्ठियां नष्ट की गई। मौके पर चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, शाम को पाली में आबकारी निरीक्षक ने उपजिलाधिकारी देवेंद्र पाल व सीओ नाराहट के साथ रजौरा व एरावनी में दबिश दी। जहां से 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई तथा 2000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इसके उपरांत आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी ने जखौरा स्थित कबूतरा डेरा में दबिश दी गई। जहां से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दविश देने वाली टीम में महिला सिपाही दीपा, संध्या व राजेश, रविन्द्र, अशोक,जागेश्वर, रजनीकांत पाल, अरविंद मौजूद रहे।

वहीं उपजिलाधिकारी महरौनी धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में आबकारी टीम महरौनी औऱ बानपुर स्थित कबूतरा डेरा पचोड़ा और खिरिया में दविश की गई। दविश के दौरान दो अभियुक्त के कब्जे से लगभग 22 लीटर शराब बरामद की तथा लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed