फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   उर्स की सुरक्षा में पहली बार घोड़ा पुलिस होगी तैनात, चार वॉच टावर लगाए

उर्स की सुरक्षा में पहली बार घोड़ा पुलिस होगी तैनात, चार वॉच टावर लगाए

Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
उर्स की सुरक्षा में पहली बार घोड़ा पुलिस होगी तैनात, चार वॉच टावर लगाए
उर्स की सुरक्षा में पहली बार घोड़ा पुलिस, चार निगरानी टॉवर
विज्ञापन

ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह के उर्स को लेकर जहां कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं उर्स में कोई खलल न पड़े इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। झांसी और कानपुर रेंज से भारी पुलिस बल मंगाया गया है। साथ में घोड़ा पुलिस एवं पीएसी भी तैनात की जाएगी।
हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर उर्स मेला 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें देश के कई स्थानों के श्रद्धालु बाबा की दरगाह पर माथा टेकने आते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में जहां उर्स के आयोजन की तैयारियां हो रहीं हैं, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी मेला की सुरक्षा का बड़ा दायित्व निभाया जाता है। पुलिस प्रशासन ने मेला की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कवच तैयार किया है, ताकि यहां अराजकतत्वों से आमलोगों की सुरक्षा की जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि इस बार झांसी व कानपुर रेंज से भारी पुलिस बल मंगाया गया है, जो उर्स में तैनात किया जाएगा। इनमें पांच सौ की संख्या हेडकांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात रहेंगे। तीस इंस्पेक्टर एवं चालीस सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की जाएगी। एक कंपनी पीएसी भी मंगवाई गई है, जो उर्स में चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर सुरक्षा घेरा तैयार करेगी। उर्स में पहली बार चार घोड़ा पुलिस की तैनाती की जा रही है। उर्स के दौरान चारों ओर ऊंचाई से सुरक्षा के लिए नजर बनाए रखने के लिए चार वॉच टावर बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे उर्स के हर क्षेत्र में कंट्रोल रुम से नजर रखी जा सकेगी। भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारियों को भी मेला ग्राउंड में तैनात किया जा रहा है, जो महिलाओं की सुरक्षा इंतजामों में शामिल रहेंगी। इसके साथ ही मेला ग्राउंड में लोगों की सुरक्षा व शिकायतों के लिए पुलिस चौकी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed