{"_id":"5b4e50204f1c1b39748b579b","slug":"171531858976-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोंगराकलां में पकड़ा कक्षा 01 से 12वीं तक का अमान्य विद्यालय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोंगराकलां में पकड़ा कक्षा 01 से 12वीं तक का अमान्य विद्यालय
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोंगराकलां में पकड़ा बिना मान्यता के विद्यालय
- डीआईओएस को नहीं दिखा सके दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सोमवार को ब्लॉक बिरधा के डोंगराकलां गांव में जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने निरीक्षण के दौरान एक बिना मान्यता के विद्यालय पकड़ा। स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं। पूरे विद्यालय में केवल तीन ही कमरे बने हुए थे। डीआईओएस ने दोबारा विद्यालय चलाने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
डीआईओएस द्वारा विद्यालय की मान्यता के संबंध में प्रधानाचार्य मुकेश नायक ने बताया कि विद्यालय को केवल प्राथमिक स्तर की मान्यता है। विद्यालय भवन में सिर्फ 3 कक्षाएं बनी हुई है। इन कक्षों की दीवारों की हालत भी काफी खराब मिली, छतों से पानी टपक रहा था। कुछ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को तेज गर्मी होने के बावजूद भी बाहर मैदान में बैठाया गया था। विद्यालय में न तो बिजली की कोई व्यवस्था थी और न भवनों में उजाला था। बगैर मान्यता से संचालित कक्षा 6 में 42, कक्षा 7 में 45, कक्षा 8 में 19, कक्षा 9 में 18, कक्षा 10 में 26, कक्षा 11 में 35 और कक्षा 12 में 20 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिलें। डीआईओएस ने विद्यालय प्रधानाचार्य से विद्यालय से संबंधित कागज मांगे तो वह मौके पर कोई भी कागज नहीं दिखा सके। यहां तक की विद्यालय में अध्यापक उपस्थिति पंजिका और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका भी नहीं थी। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि यदि बिना मान्यता के दोबारा विद्यालय संचालित होता हुआ मिला तो प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
----------
बीएसए को मौके पर जाने के दिए निर्देश
प्रधानाचार्य द्वारा बताया कि विद्यालय को प्राथमिक स्तर की मान्यता है तो बेसिक शिक्षा परिषद से दी गई है। इस संबंध में डीआईओएस ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह विद्यालय का मौके पर जाकर मान्यता के लिए आवश्यक मानकों का सत्यापन करें और विद्यालय की मान्यता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। विद्यालय में मानकों के अनुसार कोई भी सुविधाएं व मानकों के अनुसार भवन नहीं है। निरीक्षण रिपोर्ट से जिलाधिकारी को अवगत कराया है।
विज्ञापन
-------------
ब्लॉक स्तरीय टीम से मांगा स्पष्टीकरण
बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में जिला विद्यालय निरीक्षण द्वारा टीमें गठित की गई हैं। डीआईओएस ने बिरधा ब्लॉक व पाली तहसील की टीम से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्टीकरण में इसका कारण पूंछा है कि कमेटी के द्वारा अमान्य विद्यालयों का निरीक्षण क्यों नहीं किया जा रहा है। यदि निरीक्षण किया जा रहा है तो फिर बिना मान्यता के विद्यालय कैसे संचालित होता हुआ पाया गया। इसके साथ ही उन्होंने इस विद्यालय को बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
------------
दुबारा स्कूल संचालन पर दर्ज होगी एफआईआर
विद्यालय में बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित नहीं होने दी जाएंगी। यदि बिना मान्यता के दोबारा कक्षाएं संचालित होती पाई जाती हैं तो विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
-राम शंकर
जिला विद्यालय निरीक्षक, ललितपुर।