{"_id":"5b048af44f1c1bd7408b7170","slug":"171527024372-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: जिले को मिली छह चेतक और छह डायल 100 बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: जिले को मिली छह चेतक और छह डायल 100 बाइक
Updated Wed, 23 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को मिली छह चेतक और छह डायल 100 बाइक
ललितपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिले की पुलिस को छह चेतक और छह डायल 100 बाइक की सौगात मिलने जा रही है। जनपद में यह मोटरसाइकिल 25 मई तक पहुंच जाएंगी। इसके उपरांत इनके प्वाइंट निर्धारित कर भ्रमण के लिए भेज दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार की ओर से कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डायल 100 के चार पहिया वाहन सभी थानों को मुहैया करवाए गए। लेकिन इन वाहनों के लिए संकरे रास्तों में पहुंचना मुसीबत बन रहा था। इससे बचने के लिए डायल 100 बाइक जिलों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिससे संकरे स्थानों पर हुई घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मदद मुहैया करवाई जा सके। इसी क्रम में जिले को छह डायल 100 बाइक भेजी जा रही हैं। यह गाड़ियां लखनऊ मुख्यालय से ही संचालित होंगी। वहीं जिला मुख्यालय से संचालित होने वाली चेतक मोबाइल की छह बाइक की जल्द ही सौगात मिलेगी। सभी बाइक 25 मई तक जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगी। एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि सभी बाइक आने के बाद उनके प्वाइंट निर्धारित कर क्षेत्र में भ्रमण के लिए भेज दिया जाएगा। अभी संकरे स्थानों पर डायल 100 की गाड़ियां पहुंचने में परेशानी होती है। बाइक आने के बाद लोगों को शीघ्र मदद मिल सकेगी।